फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken roads, piles of garbage and dangling wires became the identity of the place.

Sambhal News: टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर और झूलते तार बने पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Broken roads, piles of garbage and dangling wires became the identity of the place.
चंदौसी। शहर के वार्ड तीन में टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, झूलते बिजली के तार और पेयजल की समस्या से जूझते लोगों को आश्वासन ही मिलता है, ऐसे में उनकी पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। सभासद का कहना है कि कई बार समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान कराने की मांग भी रखी गई, लेकिन हालात जस के तस ही बने हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या तीन में मोती मोहल्ला के अलावा रघुवीर नगर, ब्रजनगर काॅलोनी, गणेश कॉलोनी, डहरिया और देवी वाली गली में समस्याओं से ग्रसित लोगों ने वार्ड सभासद के साथ ही पालिका प्रशासन के सामने भी अपने क्षेत्र की तस्वीर रखी और सुविधाओं की मांग की, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। गणेश मेला ग्राउंड के बड़े नाले पास पूरे वार्ड का कूड़ा पलट दिया जाता है, जिसे घंटों बाद कूड़ा उठाने वाली गाड़ी लेने आती है। कूड़े और गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का रास्ता निकलना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती में जर्जर खंभों पर झूलते बिजली के तार हादसे को दावत दे रहे हैं। जाटव बस्ती और वाल्मीकि बस्ती में पानी का प्रेशर न होने से सैकड़ों परिवार पेयजल को परेशान हैं। वार्ड में कई स्थानों पर गलियों की हालत खराब है। कुछ गलियों में इंटरलाकिंग भी कराई गई, लेकिन अधूरी छोड़ दी गई, जिससे समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। मोती मोहल्ला और राज मोहल्ला में नाला निर्माण कराए जाने की मांग भी काफी समय से उठाई जा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पथ प्रकाश की बात की जाए तो पूरे वार्ड में कुछ स्थानों पर ही लाइटें जलती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मेरे मोहल्ला मोती में एक खाली प्लॉट है। इस प्लॉट में लोग गंदगी कर जाते हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को दुर्गंध से दिक्कत होती है। यहां पर एक मोबाइल टॉयलेट रखा जाना चाहिए।

मनोज वाष्र्णेय, स्थानीय चंदौसी
----------------
वार्ड में ज्यादा समस्याएं तो नहीं है। लेकिन हाउस टैक्स जरूरत से ज्यादा आ रहा है। इसमें संशोधन होना चाहिए। ताकि वार्ड के लोगों को राहत मिल सके।

प्रवीण कुमार वाष्र्णेय, स्थानीय निवासी चंदौसी
------------------
मेरे क्षेत्र की 13 सड़कें टूटी हुई हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड भी नहीं बने हैं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड में शिविर लगवाने की मांग भी है। सभी समस्याओं के बारे में चेयरमैन व ईओ को लिखित और मौखिक रूप से जानकारी देकर समाधान कराए जाने की मांग की गई है।

मेघा गुप्ता, वार्ड सभासद
-------------
वार्ड में समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास किया गया है। सड़कें भी बनवाई गईं हैं, लेकिन बजट के अभाव में कुछ स्थानों पर काम नहीं हो सका है। वार्ड में जो सड़कें आधी अधूरी रह गई है। उनका प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। जल्द ही शेष बची सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। पैसा आने के बाद बाकी समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।



-धर्मराज राम, ईओ नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed