Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bride files rape complaint against groom who failed to arrive with the wedding procession

Sambhal News: बरात न लाने वाले दूल्हे के खिलाफ दुल्हन ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 22 Nov 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 22 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bride files rape complaint against groom who failed to arrive with the wedding procession
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 10 दिन बाद भी जब बरात नहीं आई तो युवती ने दूल्हा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही दहेज में दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन

दुल्हन का दावा है कि उसकी मां ने तीन लाख रुपये दिए थे लेकिन दो लाख रुपये और मांग रहे थे। जब रुपये नहीं दिए तो दूल्हा और उसके पिता ने बरात लाने से इन्कार कर दिया था। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि शादी से दो महीने पहले युवक ने शादी के कपड़े खरीदने के बहाने से बुलाया था। घर लौटते समय रास्ते में कार रोककर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह इसलिए चुप रही कि युवक से उसकी शादी तय हो गई थी।
विज्ञापन

दरअसल 11 नवंबर को युवती की बरात मेरठ जिले से आनी थी। सात महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने में ही तीन लाख रुपये दिए गए थे। शादी के दिन ही दूल्हा ने बरात लाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दो दिन तक पंचायत चली पर हल नहीं निकला। 10 दिन बाद भी जब शादी पर सहमति नहीं बनी तो दुल्हन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed