{"_id":"63deb08a21726405593baec8","slug":"boy-dies-after-coming-under-wheel-of-buggy-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी के पहिये के नीचे आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी के पहिये के नीचे आने से बालक की मौत
Sun, 05 Feb 2023 12:53 AM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गंवान वाला मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौली (संभल)। कस्बे के मोहल्ला बंजारी कुआं में रेत से भरी घोड़ा बुग्गी के पहिये के नीचे आकर नौ साल के बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अभी तक पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई की बात नहीं कही है।
नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी नदीम फेरी लगाकर फल बेचने का काम करता है। शनिवार की दोपहर नदीम का नौ वर्षीय बेटा इकराम दुकान से सामान लेने गया था। दुकान से जब लौट रहा था तब रास्ते में पीछे से आ रही रेत से भरी घोड़ा बुग्गी से टकरा गया और गिरकर बुग्गी के पहिये के नीचे आ गया। बुग्गी का पहिया बालक के पेट के ऊपर से उतर गया। सूचना पर उसके परिवार मौके आ गए और उसे तुरंत ही चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां कुछ देर के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को घर ले आए। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नदीम के चार बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें मृतक इकराम दूसरे नंबर का बेटा था। हादसे के बाद घोड़ा बुग्गी वाला मौके से चला गया। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है न ही किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।