फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bloody clash between two groups due to enmity; six arrested.

Sambhal News: रंजिश के चलते में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups due to enmity; six arrested.
जुनावई। थाना क्षेत्र के भैंमूरा गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 8:25 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद विवाद बढ़ गया। लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की नाल और नल के हत्थे से हमला किया। कुछ लोग छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। मणिकावली चौकी पुलिस ने पहले शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी फिरोज खान की ओर से दोनों पक्षों के 13 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें प्रथम पक्ष से राहुल, रामरहीश, गुड्डू, नन्हे, अमित, दीपक और पप्पू शामिल हैं। दूसरे पक्ष से अमित कुमार उर्फ हरकेश, प्रेमराज, सर्वेश, सत्येंद्र, विवेक और विशेष नामजद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 12 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed