फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black deer dies in sambhal

दियौरा खास की झील में घायल मिले काले हिरन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
black deer dies in sambhal
कुढ़फतेहगढ़। दियौरा खास की झील में कुत्तों के हमले से घायल हिरन की शुक्रवार रात मौत हो गई। वन अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दियौरा खास की झील में शुक्रवार की सुबह एक काले हिरन पर कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बमुश्किल हिरन को कुत्तों के चंगुल से बचाया था। सूचना पर पहुंची थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने घायल काले हिरन का ग्रामीणों की मदद से उपचार करा दिया था और वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को ही उपचार के बाद वन विभाग कर्मी हिरन को बिलारी रेंज कार्यालय ले गए। रास्ते में जाते समय ही हिरन की मौत हो गई। उसके बाद बिलारी में पशु चिकित्सालय में हिरन का पोस्टमार्टम कराया और दफना दिया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत अधिक खून बहने के कारण हुई थी। लगातार हो रहे काले हिरणों के शिकार से क्षेत्र में काले हिरनों की प्रजाति पर संकट आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed