फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   black deer death in sambhal village

मक्का के खेत में घायल अवस्था में पड़े हिरन ने बाद में तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
black deer death in sambhal village
बहजोई के गांव भवन में मक्का के खेत में मृत पड़ा काला हिरण। - फोटो : SAMBHAL
बहजोई। मक्का के खेत में काला हिरन घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की सूचना वन विभाग के वनरक्षक मौके पर पहुंचे। तब तक हिरन दम तोड़ चुका था। वनरक्षक की ओर से मृत हिरन का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं गांव वालों में किसी बाघ के हमले से हिरन का घायल होना माना जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग ने बाघ के हमले की बात को नकारा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भवन का है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव भवन में ग्रामीणों को एक मक्का के खेत में काला हिरन घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर वन रक्षक नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वन रक्षक के मुताबिक जब वह गांव में पहुंचे, तब तक हिरन दम तोड़ चुका था। हिरन के शरीर पर किसी कंटीले तार आदि से घायल होने के कुछ निशान थे और पेट आदि पर किसी जानवर के काटने के। इससे प्रथम दृष्ट्या सामने आया कि गांव के आवारा कुत्तों ने काले हिरन को घेर लिया और वह जान बचाने को इधर-उधर भागा और किसी खेत के किनारे लगे कंटीले तारों में फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं शरीर पर आवारा कुत्तों के काटने के भी निशान बने हैं। फिलहाल मृत हिरन का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया है। वहीं ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार समेत कुछ ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि हिरन पर किसी बाघ ने हमला कर दिया। इससे हिरन घायल हो गया। दूसरी ओर वन रक्षक की ओर से हिरन पर बाघ के हमले की बात को नकारा गया है। रेंजर नजाकत हुसैन ने बताया कि सूचना पर पहुंचे वन रक्षक की ओर से हिरन का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed