फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP has made the impossible possible by removing Article 370 from Kashmir: Chaudhary Bhupendra Singh

कश्मीर से धारा 370 हटाकर भाजपा ने असंभव को संभव कर दिखाया : चौधरी भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP has made the impossible possible by removing Article 370 from Kashmir: Chaudhary Bhupendra Singh
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी के अशोक नगर स्थित आशीष गार्डन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर असंभव को संभव कर दिखाया। पार्टी सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से सभी प्रबुद्ध जनों को अवगत कराया। बताया कि वर्षों से अटकी वन रैंक वन पेंशन की समस्या, 80 करोड़ गरीबों को राशन, कोरोना के खिलाफ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 77 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया। बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरिराज किशोर ने व संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक आईपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed