फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Biochemistry analyzer machine broken since last three months, patients wandering

Sambhal News: तीन माह से खराब बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन, भटक रहे मरीज

Wed, 04 Sep 2024 06:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 04 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry analyzer machine broken since last three months, patients wandering
चंदौसी (संभल)। सीएचसी की लैब में लगी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन तीन माह से खराब पड़ी है। जिससे एलएफटी, केएफटी और ईएसआर की जांच नहीं हो रही है। जिसके चलते मरीजों को पैसा खर्च कर निजी लैबों पर जांच कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी रोजाना 50 से ज्यादा किडनी, लीवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 15 प्रकार की जांचें की जाती हैं। करीब तीन महीने पहले मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे होने वाली जांचें बंद हो गईं। अब रोजाना मरीजों को मशीन खराब होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। मजबूरी में लोग प्राइवेट लैब में जांच कराने पहुंच रहे हैं। उन्हें यहां अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड़ रहा है। लैब टेक्नीशियन संजय मौर्य ने बताया कि लैब में एलएफटी, केएफटी और ईएसआर की जांच के लिए रोजाना 50 से अधिक मरीज आते हैं। नौ जुलाई से मशीन खराब पड़ी है। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। आश्चार्य की बात है कि तीन महीने बाद भी मशीन को सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन


----------
ये होती हैं जांच
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से एलएफटी (लिवर संबंधी कई जांचें), आरएफटी (किडनी), टोटल लिपिड प्रोफाइल (कॉलेस्ट्रोल), सीआरपी (बच्चों के इंफेक्शन की जांच), फास्टिंग व पीपी- (डायबिटीज की जांच) आदि कई तरह की जांचें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्राइवेट लैब पर 600 रुपये में होतीहहैं जांच
जांच शुल्क
केएफटी 500-600
एलएफटी 450-500
ईएसआर 50-100
-------
वर्जन
मशीन तकनीकी खराबी की वजह से बंद पड़ी है। इंजीनियर को बता दिया है। शीघ्र ही मशीन को सही कराकर जांचें शुरू हो जाएंगी। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed