{"_id":"571685994f1c1b88728b45b3","slug":"bin-pani-sab-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तरस रहे हैं डेढ़ सौ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तरस रहे हैं डेढ़ सौ परिवार
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बिन पानी सब सून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कोटगर्बी नलो वाला मोहल्ले के करीब डेढ़ सौ परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही पेयजल की किल्लत बढ़ जाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले पांच साल में मोहल्ले में एक ही इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है।
लोग लाइन लगाकर इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते हैं। पानी भरने के लिए सुबह से ही लाइन लग जाती हैं। नगर पालिका ने इन डेढ़ सौ परिवारों के लिए पेयजल आपूर्ति के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। यूं तो मोहल्ले में कई घरों में टंकी के कनेक्शन हैं लेकिन पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है।
मोहल्ले वालों ने सभासद से पेयजल आपूर्ति की किल्लत दूर करवाए जाने की मांग की लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए लोगों ने कई बार नगर पालिका परिषद से मांग की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।