{"_id":"6849e374e2f210094e0ff27a","slug":"bike-riding-miscreants-looted-jewellery-and-cash-worth-10-lakhs-from-a-bullion-trader-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120723-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 10 लाख के जेवर व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 10 लाख के जेवर व नकदी लूटी
Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव असालतपुर जारई के पास बुधवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे बड़े भाई की पत्नी के साथ दुकान से घर लौटते समय सराफा व्यापारी अनोज कुमार से दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने जेवर व नकदी से भरा लूट लिया। बैग में करीब 10 लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बेरनी निवासी अनोज कुमार रस्तोगी और उनके बड़े भाई सोनू रस्तोगी की गांव कुढ़फतेहगढ़ में सराफा की दुकान है। बुधवार की सुबह दोनों भाई दुकान पर गए थे। साथ में उसके भाई सोनू की पत्नी मोनिका भी थी। अनोज कुमार ने बताया कि बड़ा भाई सोनू किसी काम से पहले ही चंदौसी लौट आया था। जबकि उसकी पत्नी मोनिका दुकान पर ही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बड़े भाई की पत्नी के साथ बाइक से चंदौसी लौट रहा था। मोनिका के हाथ में दो बैग थे। बैग में 10 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी थी।
असालतपुर जारई गांव में वाटर पार्क के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश आए और ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इससे पहले अनोज कुमार कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाशों ने मोनिका के हाथ से जेवर और नकदी से भरे छीन लिए और धमकाते हुए चंदौसी की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात करीब नौ बजे कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी से सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।