फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider killed in collision with unknown vehicle, another injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with unknown vehicle, another injured
संभल/बहजोई। गांव भवन के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक मामूली घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर अस्पताल भेजा और पीड़ित परिवार को सूचना दी। दोनों लोग संभल से दावत खाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दस बजे बहजोई कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी साबिर (18) पुत्र मुंशी अपने साथी शाहरूख के साथ संभल से एक दावत खाकर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव भवन के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साबिर को गंभीर चोट लगी और शाहरूख मामूली रूप से घायल हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने साबिर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहरूख ने बताया कि वह दोनों लोग संभल एक रिश्तेदार के घर दावत खाने के लिए गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर देर रात तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed