फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider hit by roadways bus, injured youth dies during treatment in Aligarh

बाइक सवार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, घायल युवक की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by roadways bus, injured youth dies during treatment in Aligarh
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव रसूलपुर के पास रविवार की रात रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की रात आगरा-मुरादाबाद हाइवे के गांव रसूलपुर के निकट प्लाजा के पास मोहल्ला फजेल निवासी बाइक सवार शाहरुख 24 वर्ष को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर रूप से घायल हो चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। परिजनों ने घायल शाहरुख को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान शाहरुख ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शबनम व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना था। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात शाहरुख अपनी ससुराल डिबाई से वापस लौट रहा ता। तभी हादसा हो गया। मृतक अपने पीछे डेढ वर्षीय मासूम पुत्री व पत्नी शबनम को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed