{"_id":"620ea636a3417f626c61c7f3","slug":"bike-fell-on-student-death-chandausi-news-mbd419174551","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के ऊपर बाइक गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के ऊपर बाइक गिरी, मौत
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर में किशोर ने खड़ी बाइक का सेल्फ बटन दिया गया। जिससे बाइक स्टार्ट होकर उसके ऊपर गिर पड़ी। घायल किशोर की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव उधरनपुर अजमत नगर निवासी प्रेम सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक गांव के बाहर हाईवे किनारे खड़ी बाइक के सहारे खड़ा था। इस दौरान किशोर का हाथ अचानक बाइक के सेल्फ के बटन पर लग गया। जिससे बाइक स्टार्ट हो गई और गियर में होने के कारण उसके ऊपर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आननफानन घायल छात्र को चंदौसी उपचार को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने छात्र की हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया।
परिजन उपचार के लिए किशोर को लेकर जा रहे थे, गाजियाबाद के लाल कुआं के पास किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन किशोर का शव लेकर गांव पहुंच गए। शव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। अभिषेक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शाम को परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है।