{"_id":"6967ec70633e860edc037b21","slug":"bike-collides-with-roadside-truck-tubewell-operator-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126028-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ब
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार रात बहजोई रोड पर ओपीजीएम स्कूल के नजदीक सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए एक बाइक सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार विनीत (45) की मौत हो गई।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपू निवासी विनीत नगर पालिका चंदौसी के जलकल विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले आठ-दस वर्षों से अपनी ससुराल बनियाठेर क्षेत्र के गांव कादरपुर कुकैटा में रह रहे थे। मंगलवार रात वह बाइक से बहजोई की ओर से चंदौसी आ रहे थे। जैसे ही वह बहजोई रोड पर ओपीजीएम स्कूल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।
विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विनीत ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।