फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike came under truck, five people were on board, woman lost her life

Sambhal News: ट्रक के नीचे आई बाइक, पांच लोग थे सवार, महिला की जान चली गई

Wed, 13 Sep 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike came under truck, five people were on board, woman lost her life
चंदौसी। मंगलवार शाम छह बजे मुरादाबाद बाईपास पर एक बाइक पर सवार पांच लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति सहित तीन बच्चे घायल हो गए। जिसमें पति व एक पुत्र की हालत काफी गंभीर है। जिन्हें चंदौसी सीएचसी से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना बिलारी के गांव बिचौला कुंदरकी निवासी बाबू मिस्त्री मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी यासमीन (32) व पुत्र अनश(8) एवं पुत्री इफजा(4) तथा अरम (2) के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जनपद बदायू के थाना बजीरगंज के गांव पुसगंवा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में चंदौसी ग्रीन सिटी से आगे स्थित टी प्वाइंट पर मुरादाबाद से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गई। बाइक पर सवार पांचों लोगों को ट्रक कुछ दूरी तक घसीट के ले गया। हादसे में महिला यासमीन की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही महिला का पति बाबू व पुत्र अनस एवं पुत्रियां इफजा और अरम घायल हो गए। सूचना पाकर थाना बनियाठेर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को सीएचसी चंदौसी लाया गया। जहां बाबू और अनस की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना बनियाठेर पुलिस ने यासमीन के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बाबू मिस्त्री के घर उसकी पत्नी के अलावा सिर्फ उसकी बूढ़ी मां हसनैनी है। मंगलवार की शाम तीनों बच्चे अपने माता- पिता के साथ बाइक से नानी के घर से अपने घर आ रहे थे। उन्हें नहीं मालूम था कि उनके सिर से मां का साया उठ जाएगा। जब बाइक सवार पूरा परिवार थाना बनियाठेर क्षेत्र से टी-प्वांइट पर पहुंचा। तो हादसे का शिकार हो गया और मां की मौत हो गई। परिवार में अब बच्चों के परवरिश की समस्या सामने आ गई है। क्योंकि बाबू के घर में एक बूढ़ी मां के अलावा और कोई नहीं है। जो बच्चों की परवरिश करने में असर्मथ है। अब ऐसे में समस्या उठती है कि बच्चों की परवरिश कैसे होगी। जबकि पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed