फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bijli aapurti thap, ho rhi pareshani

बिजली आपूर्ति ठप, हवा-पानी के लिए तरसे लोग

Sat, 01 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 01 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
bijli aapurti thap, ho rhi pareshani
bijli
बुरी खबर यह है कि समस्या से अभी दो दिन और निजात नहीं मिलेगी। शनिवार और रविवार को भी अघोषित कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कंट्रोल से आपूर्ति नहीं मिलने के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आपूर्ति से महरुम रहना पड़ा। शुक्रवार को दिन भर आपूर्ति ठप रही। अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। हर तरफ जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश दिखा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण नगरवासी हवा पानी के लिए मशक्कत करते नजर आए।

गर्मी से लोग बेहाल दिखे। कंट्रोल से सूचना दी गई है कि समस्या से अभी दो दिन और निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली उत्पादन में कोयले में नमी होने की वजह से दिक्कत आ रही है। उत्पादन इकाई को मिलने वाले कोयले में नमी होने के कारण बिजली उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। शनिवार और रविवार को भी अघोषित बिजली कटौती का संकट बरकरार रहेगा। ऐसे में बड़ी मुश्किल श्रद्घालुुओं को होगी। शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी
रजपुरा/गवां। कई दिन से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं गुरुवार की रात 33 केवीए का तार टूटने से क्षेत्र के बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कभी रोस्टिंग के तो कभी फॉल्ट के नाम पर आपूर्ति बाधित रही। बुधवार की रात करीब एक बजे आपूर्ति मिली तो सुबह पांच बजे ट्रिप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह में कोई आपूर्ति नहीं मिली। दोपहर बाद करीब एक घंटे को आपूर्ति मिली जो कि एक घंटे लगातार नहीं चली। इसमें भी ट्रिपिंग होती रही। ऐसे ही गुरुवार की रात मात्र एक घंटे को आपूर्ति मिली। शुक्रवार को पूरे दिन बिजली बाधित रही। इस संबंध में अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि 33 केबीए तार टूटने से गुरुवार की रात से विद्युत बाधित रही। उन्होंने शुक्रवार की रात से आपूर्ति बहाल होने की बात कही है। 


नवरात्र पर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने  की मांग
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के सभासद अनुराग गर्ग ने अधिशासी अभियंता को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में नवरात्रि महापर्व के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की गई है। नवरात्र के महापर्व के अवसर पर नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed