{"_id":"68c9ce59efae8225ad06e4ee","slug":"bhakiyu-asli-opened-a-front-against-the-former-mla-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123033-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू असली ने पूर्व विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू असली ने पूर्व विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) असली युवा मंडल अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने मंगलवार को एसडीएम अवधेश कुमार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रविंद्र विक्रम को सौंप। ज्ञापन में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मांग की है कि ग्राम ईसमपुर खंडा की जमीनों व संपत्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। अन्यथा 10 अक्टूबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार आरोप है कि पूर्व विधायक व उनके परिवार ने बाहरी लोगों को पट्टे पर भूमि दी और बाद में जमीन को वापस लेकर अपने परिवार के नाम करा लिया। इसके अलावा अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यदि 10 अक्टूबर तक शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। ज्ञापन देने वालों में कोई किसान यूनियन का नहीं था जो किसान और यूनियन को बदनाम कर रहे हैं। कुछ लोग दलाल हैं जो ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। ज्ञापन देने वालों में कोई किसान यूनियन का नहीं था जो किसान और यूनियन को बदनाम कर रहे हैं। कुछ लोग दलाल हैं जो ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन