फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhakiyu announces indefinite protest in Gunnaur over problems

Sambhal News: समस्याओं को लेकर भाकियू का गुन्नौर में बेमियादी धरने का एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu announces indefinite protest in Gunnaur over problems
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बंजरपुरी में बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनीतिक की जिला स्तरीय पंचायत जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई। पंचायत में नौ जून से गुन्नौर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हरिद्वार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि शिविर में जिले के करीब 500 किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

पंचायत में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में सोमवार को संभल तहसील पर ज्ञापन दिया जाएगा तथा दो जून को गुन्नौर तहसील का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में कैलादेवी थाना पुलिस के किसानों के प्रति गंभीर न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इसके अलावा जिले में हो रही विद्युत कटौती, गांवों के मुख्य मार्गों पर फैली कीचड़ और गंदगी, जलभराव की समस्या तथा गोशालाओं में रह रहे गोवंश को भीषण गर्मी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम न होने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की ओर से समाज में मृत्यु भोज, शादी समारोहों में डीजे और रंगशाला संचालन बंद कराने का भी आह्वान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि नौ जून से हरिद्वार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, सत्यवीर सिंह यादव, शंकर सिंह आर्य, सत्यपाल यादव, शीशपाल यादव, भान सिंह, दिनेश यादव, अशोक यादव, राम खिलाड़ी यादव, ओम सरन यादव, भूरे यादव, विजय सिंह और मंगली यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed