{"_id":"6282a7ac5986f5233634c14b","slug":"before-the-rain-the-municipality-started-the-work-of-cleaning-the-drains-removed-the-slabs-made-by-encroachment-sambhal-news-mbd4282519104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले से नगर पालिका ने नालों की सफाई का कार्य कराया शुरू, अतिक्रमण कर बनाए गए स्लैब हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले से नगर पालिका ने नालों की सफाई का कार्य कराया शुरू, अतिक्रमण कर बनाए गए स्लैब हटवाए
विज्ञापन
संभल। बारिश के मौसम में जलभराव न हो इसे लेकर नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर में नालों की सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका की टीम ने आदमपुर मार्ग पर दुकानों के आगे अतिक्रमण कर नालों पर बनाए गए स्लैब को जेसीबी की मदद से हटाया गया है। किसी प्रकार का कोई विरोध न हो, इसके लिए पीएसी बल मौजूद रहा। साथ ही कोतवाली पुलिस ने आदमपुर मार्ग पर बने अस्थाई बस अड्डे में खड़ी बसों का चालान कर उन्हें हटवाने का काम किया है।
दरसअल, बरसात के मौसम में नालों की सफाई न होने से शहर में अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसी किसी समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने पहले से ही कमर कस ली है। बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई कराने का काम शुरू करा दिया गया है। आदमपुर मार्ग पर सुबह आठ बजे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची ओर जेसीबी की मदद से दुुकानों के आगे नालों पर अतिक्रमण कर बनाए गए स्लैब हटवाए और बंद पड़े नाले से मिट्टी निकालकर नाले की खुदाई का कार्य कराया। किसी प्रकार का कोई विरोध न हो इसके लिए पहले से ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह के साथ पीएसी बल तैनात रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने आदमपुर मार्ग पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बने निजी बस अड्डे पर खड़ी बसों के चालान किए हैं और बसों को हटवाया है।
::::::::::::
लोगों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर नालों पर स्लैब बना लिए थे। जिससे नाला चौक हो गया था। स्लैब को जेेसीबी की मदद से तोड़ा गया है। इसके अलावा शहर में आठ प्वाइंट पर नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी। रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका संभल