फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bank workers strike

दस बैंकों की 149 शाखाओं के नहीं खुले ताले, 140 करोड़ रुपये के लेनदेन अटके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
bank workers strike
संभल। सोमवार और मंगलवार की बैंक हड़ताल से जिले में दस बैंकों की 149 शाखाओं के ताले नहीं खुले। दो दिन में 140 करोड़ रुपये के लेनदेन अटक गए। न चेक क्लीयर हुए और न ही जमा और निकासी हो सकी। निजी बैंक सहारा बने पर एटीएम में कैश नहीं था। इसलिए जनता परेशान हुई। बुधवार को सामान्य रूप से बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ विभिन्न बैंक संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया था। जिले के 10 बैंकों में सोमवार और मंगलवार को ताले ही नहीं खुले। निजी बैंक और जिला सहकारी बैंक तथा भूमि विकास बैंक हड़ताल में शामिल नहीं थे। केनरा बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सभी शाखाएं बंद रहीं। एलडीएम नीरेश परिहार ने बताया कि दो दिन में करीब 140 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है लेकिन आम तौर पर अब लोग ऑनलाइन लेनदेन करते हैं। इसलिए ज्यादा दिक्कत उन्हीं लोगों को आई है जो ग्रामीण क्षेत्र में हैं और आनलाइन लेनदेन से दूर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15बैंकों की 171 शाखाएं हैं। पांच बैंकों की 22 शाखाएं हड़ताल में शामिल नहीं थे। दस बैंकों की 149 शाखाओं में दो दिन काम नहीं हुआ लेकिन बुधवार को सभी बैंक खुलेेंगे और सामान्य रूप से लोगों को सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed