फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ballot marks of two candidates missing from ballot

दो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न मतपत्र से गायब, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ballot marks of two candidates missing from ballot
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव गुमथल में मतदान केंद्र पर दो बीडीसी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न ही बैलेट पेपर से गायब थे। दोपहर के समय पता चलने पर खूब हंगामा हुआ। प्रत्याशियों का आरोप है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। डीएम से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुमथल में बीडीसी वार्ड से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह से नामांकन शुरू हुआ, पर किसी ने मतपत्र पर ध्यान नहीं दिया। दोपहर करीब एक बजे सोमपाल सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे, तो अंदर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि मतपत्र पर उनका चुनाव चिह्न नहीं है। सोमपाल सिंह का चुनाव चिह्न चक्की था। अन्य प्रत्याशी बलवीर सिंह का चुनाव चिह्न अनार, राकेश कुमार का अलाव, राजपाल सिंह का अंगूठी था। मतपत्र में प्रत्याशी राजपाल सिंह का चुनाव अंगूठी भी गायब था। इस मामले की सोमपाल सिंह ने शिकायत पीठासीन अधिकारी से की। उन्होंने भी बात को टाल दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर उनके समक्ष भी समस्या रखी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसको लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट वहां से चले गए। प्रत्याशी सोमपाल सिंह ने इस मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed