संभल जिले को जल्द मिलेगा जिला मुख्यालय : औलख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि जल्द ही संभल जिले का मुख्यालय तय हो जाएगा जहां एक ही स्थान पर सभी कार्यालय होंगे। इससे न जनता को दिक्कत आएगी और न ही अधिकारियों को। वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान जब राज्य मंत्री से पूछा गया कि जिला मुख्यालय का स्थान क्या होगा तो वह बोले कि आपको एक जगह पर जिला मुख्यालय चाहिए या स्थान विशेष की कोई बात है। मुख्यालय के लिए बहजोई, संभल, पवांसा या चंदौसी का कोई मतलब नहीं है। ऐसी जगह पर जिला मुख्यालय स्थापित होगा जहां पर सबको सहूलियत हो।
इसके लिए जल्दी ही शासन में बैठक होगी जब मंत्री से यह पूछा गया कि पवांसा में मुख्यालय का नोटिफिकेशन हो गया है पर दूसरे स्थान पर विचार क्यों? इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि हर आदमी को खुश नहीं किया जा सकता लेकिन हम जनता की सहूलियत का ध्यान रखेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वरी लाल सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी आदि रहे।