फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bajrangbali lifted a mountain to save Laxman's life.

Sambhal News: लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए बजरंगबली उठा लाए पहाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bajrangbali lifted a mountain to save Laxman's life.
धनारी(संभल)। भकरौली के नुमाइश ग्राउंड में बुधवार की रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का रोमांचक मंचन किया गया। रामलीला देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और लीला का आनंद लिया। मंचन के दौरान हनुमान जी का पर्वत उठा लाने का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन


मंचन में कलाकारों दिखाया कि युद्ध में बार-बार राक्षसों के मारे जाने से चिंतित रावण अपने पुत्र मेघनाद को रणभूमि में भेजता है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। युद्ध के बीच मेघनाद ब्रह्मा से प्राप्त शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण पर प्रहार करता है। शक्ति लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़ते हैं।
विज्ञापन

अगले मंचन में दिखाया कि लक्ष्मण के मूर्छित होने पर श्रीराम शोक में विलाप करते हैं। इस बीच पवनपुत्र हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचा लेते हैं। इस मौके पर रामचरण गुप्ता, अतर सिंह यादव, सुखवीर सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, पालू यादव, छेदालाल, बबलू यादव, टीटू यादव, हृदेश यादव, सोनू गुप्ता, तरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण वध के साथ हुआ रामलीला का समापन

फोटो

बबराला। नगर पंचायत कार्यालय के सामने चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात रावण-कुंभकरण संवाद और रावण वध लीला का मंचन हुआ। रावण वध का दृश्य देख श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
मंचन के पहले दृश्य में दिखाया कि लंका के सैनिक गहरी नींद में सोए कुंभकरण को जगाने का प्रयास करते हैं। कुंभकरण के जागने पर रावण उससे मिलने आता है और सीता हरण से लेकर युद्ध की स्थिति तक का विस्तार से वर्णन करता है। साथ ही उसे युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश देता है। अगले मंचन में श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा रावण की पूरी सेना का संहार दिखाया गया। युद्ध में कुंभकरण और मेघनाद भी मारे जाते हैं। अंत में जब श्रीराम रावण की नाभि में बाण चलाते हैं, तो वह धराशायी हो जाता है।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष तरुण यादव, रामचरण गुप्ता, अतर सिंह यादव, सुखवीर सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, छेदालाल, बबलू यादव, टीटू यादव, हृदेश यादव, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed