फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   baby sink in bucket in chandausi

मां तौलिया लेने गई और बाल्टी में डूब गया लाडला

Thu, 04 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 04 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
baby sink in bucket in chandausi
मृतक बालक सत्यम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
गांव रीठ में बुधवार का दिन एक मां के लिए खौफनाक बन गया। लाड़ले को नहलाने की तैयारी कर रही मां तौलिया लेने गई ही थी कि डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा बाल्टी में डूब गया। कुछ देर बाद उसकी चचेरी बहन पहुंची तो उसका सिर बाल्टी में पड़ा देखा।
विज्ञापन


तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब बदनसीब मां खुद को कोस रही है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। रीठ गांव निवासी संजीव पाल बुधवार को खेत पर गया था, उसकी पत्नी संतरेश घर पर थी। साढे़ तीन साल की बड़ी बेटी घर पर खेल रही थी।
विज्ञापन


वहीं, उसके डेढ़ वर्षीय बेटे सत्यम को उसके दादा हिमांचल पाल खिलाने के लिए बाहर ले गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे अधिक धूप होने के कारण वह पौत्र को लेकर घर लौटे तो मां संतरेश ने सत्यम को स्नान कराने की तैयारी कर ली। बाथरूम में बाल्टी रखी थी, उसमें पहले से ही करीब दो लीटर पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतरेश ने सत्यम को बाल्टी के पास छोड़ दिया और खुद उसके कपड़े और तौलिया लेने चली गई। कपड़े तलाशने में कुछ देर लग गई। इसी बीच संतरेश की जेठानी की बेटी सविता बाथरूम के अंदर पहुंची तो सत्यम को बाल्टी में सिर के बल गिरा पड़ा देखा। उसने सत्यम को तत्काल निकाला।


इस बीच परिजनों में भी खलबली मच गई। बालक को लेकर चंदौसी राजकीय चिकित्सालय लाए लेकिन यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यम घर में बेटी के बाद इकलौता पुत्र होने के कारण सभी का लाड़ला था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed