फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Babrala's team was the winner in the district level kabaddi competition

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बबराला की टीम रही विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

बीआरएस इंटर कॉलेज बबराला के मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें सीनियर बालिका वर्ग में बबराला की टीम विजेता रही।विद्यालय के प्रबंधक सुमित यादव व प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Babrala's team was the winner in the district level kabaddi competition

विस्तार

बीआरएस इंटर कॉलेज बबराला के मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में बबराला की टीम विजेता रही। विजयी टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित हुई माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिलेभर के आठ संकुलों के बालक-बालिका ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक सुमित यादव व प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल के अनुसार सीनियर बालक वर्ग में जुनावई की टीम विजेता बनी, जबकि चंदौसी की टीम उप विजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में भी जुनावई की टीम अव्वल रही और बबराला की टीम उप विजेता। इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग में बबराला की टीम प्रथम रही। वहीं जुनावई की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सब सीनियर बालिका वर्ग में बबराला की टीम विजेता और संभल की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी हुई टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान पर्यवेक्षक गोपाल बाबू वार्ष्णेय अवधेश कुमार, चंद्रकांत यादव, प्रेमशंकर पांडेय, सचिन शर्मा, राकेश कुमार, सुमित सक्सेना, भारती शर्मा, आलोक कुमार, दुर्गेश कुमार, वेदप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed