{"_id":"67c0c251764d9cd0c80a8bcb","slug":"automatic-floats-were-the-center-of-attraction-in-shiv-barat-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119743-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिव बरात में स्वचालित झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिव बरात में स्वचालित झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
संभल में निकाली गई शिव बरात।
- फोटो : संभल में निकाली गई शिव बरात।
संभल। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सरायतरीन के पातालेश्वर महादेव मंदिर से शिव बरात निकाली गई। यह विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
सिद्दपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर से शिव बरात शुरू हुई, जो रामाटाकीज, मोहल्ला ठाकुरायन, पुलिस चौकी, बजरिया चौक, बाजारगंज, पीला खदाना होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां कलाकारों ने शिव-विवाह का मनोहारी मंचन किया। बरात में एटा की स्वचालित झांकियां, महाराष्ट्र बैंड, रामलला के भव्य दर्शन, गंगा मां की झांकी, प्रेम मंदिर दर्शन, भगवान जगन्नाथ की झांकी, बाबा महाकाल की पालकी आदि शामिल रहीं।
इस दौरान चंद्रपाल वार्ष्णेय, रामकेहर आर्य, राजेश सिंघल, निर्दोष आढ़ती, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग सराफ, अंकित सैनी, कपिल सिंघल, विजय सैनी, पंकज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
हाफिजपुर में शिव भक्तों ने जुलूस निकाला
संभल। गांव हाफिजपुर में बृहस्पतिवार को कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने गांव में जुलूस निकाला। इसके बाद गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर अनुज शर्मा, हरिओम शर्मा, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, भारत सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी आदि रहे। संवाद