{"_id":"65a3b9279d0018dc860881ac","slug":"aturday-morning-was-the-coldest-of-the-season-minimum-mercury-dropped-by-two-degrees-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-6849-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीजन की सबसे ठंडी रही शनिवार की सुबह, दो डिग्री गिरा न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीजन की सबसे ठंडी रही शनिवार की सुबह, दो डिग्री गिरा न्यूनतम पारा
Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
संभल। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान चार डिग्री इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 16 डिग्री दर्ज हुआ है। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने की संभावना है।
सर्द हवा के चलते यह तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम में कोहरा छाया रहने से दृश्यता शून्य हो गई। इससे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जो लोग घरों से निकले वह ठिठुरते नजर आए। जनवरी के पहले सप्ताह से ही कड़ाके की सर्दी हो रही है। इस सर्दी की चपेट में आने से लोग भी बीमार हो रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल में 593 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 120 मरीज सर्दी से पीड़ित पहुंचे। जिन्हें खांसी, बुखार, जुकाम, गला दर्द और बदन दर्द की शिकायत रही। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चमन प्रकाश ने बताया कि सर्दी से बचाव सभी उम्र के लोगों को करना चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा ख्याल बुजुर्ग और बच्चों का रखें। क्योंकि बच्चे और बुजुर्ग सर्दी की चपेट में आकर गंभीर बीमार होने का अंदेशा रहता है।