फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   attempted robbery from farmer returned with medicine

दवाई लेकर लौट रहे ग्रामीण से लूट का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
attempted robbery from farmer returned with medicine
संभल। कोतवाली संभल क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय के नजदीक कार बदमाशों ने बाइक सवार ग्रामीण के साथ लूट की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश बाइक सवार ग्रामीण को धक्का देकर भाग गए। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी सोनू पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की रात को वह अपनी पत्नी की दवाई लेकर संभल से लौट रहा था। जैसे ही संभल-चंदौसी मार्ग स्थित सैफखां सराय के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली। बदमाश कार से उतरकर जेब से रुपये छीनने लगे। शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। ग्रामीण ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed