फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Assembly elections near, yet the condition of the booths is poor

विधानसभा चुनाव नजदीक, फिर भी बूथों का हाल बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections near, yet the condition of the booths is poor
संभल। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में संभल जिले में 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश जारी कर रहा है, लेकिन अब भी कई बूथों पर तैयारियां अधूरी हैं। कई जगह मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़क खराब हैं तो कहीं बिजली की व्यवस्था ही नहीं है। शौचालय खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

बात असमोली विधानसभा क्षेत्र की यदि की जाए तो तमाम बूथों पर अधूरी तैयारियां हैं। पोलिंग बूथ की हालत दुरुस्त नहीं है। सड़क भी खराब है। असमोली विधानसभा क्षेत्र में इकरोटिया, गौंजनी, बिचपुरी, लहरशीश, बेला, बिलालपत, नरेटा मोहम्मदपुर, रामनगर आदि गांव ऐसे हैं, जहां मुख्य मार्गों पर गंदगी, कीचड़ और जलभराव है। दो दिन तक बारिश होने की उम्मीद है तो स्थिति और खराब हो सकती है। समस्या यह है कि पानी की निकासी न होने के कारण हर समय इन रास्तों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बिचपुरी में तो पोलिंग स्टेशन के निकट सड़क पर जलभराव हुआ है। गौंजनी और इकरोटिया की भी यही हालत है। शफातनगर में पोलिंग बूथ पर बिजली की ही कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालयों की भी हालत खराब है। शाम होते ही अंधेरा छा जाना तय है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि ज्यादातर बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, कुछ जगह बूथों पर काम चल रहा है। जल्द ही बूथों पर फैली अव्यवस्था को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर बूथों पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। कुछ बूथों पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही बूथों की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
रमेश बाबू, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed