{"_id":"691b896e6e908cd6a3078a47","slug":"answer-sought-for-not-having-negative-blood-group-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129143-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निगेटिव ग्रुप का ब्लड न होने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निगेटिव ग्रुप का ब्लड न होने पर जवाब तलब
Tue, 18 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का ब्लड और जंबो पैक नहीं होने के मामले को लेकर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने अपर निदेशक स्वास्थ्य मुरादाबाद को जवाब भेजा है।
कार्यवाहक सीएमएस ने कहा है कि ब्लड बैंक में 48 ब्लड ग्रुप पॉजीटिव व एक निगेटिव ग्रुप ब्लड उपलब्ध है। निगेटिव ग्रुप रक्तदाताओं का रजिस्टर बनाया गया है। वीवीआईपी एवं मरीजों को निगेटिव ग्रुप ब्लड की आवश्यकता होती है तो रक्तदाताओं से रक्तदान कराकर ब्लड उपलब्ध करा दिया जाता है। जंबो पैक का निर्माण एफरेसिस मशीन द्वारा किया जाता है जबकि यह मशीन ब्लड बैंक में स्थापित नहीं है। ब्लड बैंक में शासन द्वारा मानव संसाधन की तैनाती नहीं की गई है। बताते चलें कि अमर उजाला ने 16 नवंबर के अंक में निगेटिव ग्रुप न जंबो पैक, खून के लिए बहाना पड़ता है पसीना शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। संवाद