{"_id":"6a19f66d97009290040e3b6b","slug":"another-villager-was-injured-in-a-brick-and-stone-pelting-incident-in-chitanpur-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-135990-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चितनपुर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर से घायल हुआ अन्य ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चितनपुर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर से घायल हुआ अन्य ग्रामीण
विज्ञापन
बहजोई। गांव चितनपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चलने से अन्य ग्रामीण गफ्फार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद घायल की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे की है।
चितनपुर में सुबह दो पक्षों के लोगों में आपसी विवाद शुरू हो गया। इस बीच, गांव के जिम्मेदार लोगों ने विवाद कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके, विवाद करने वाले लोग नहीं माने। इस बीच, उन लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे घर के बाहर बैठा अन्य ग्रामीण गफ्फार सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद घायल का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
वहीं, प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल के बाद घायल ग्रामीण की तहरीर पर आरोपियों में नदीम समेत शमसुददीन, जफरुद्दीन व कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।