फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Angry servant attacked the owner with a knife, died

डांटने पर नौकर ने मालिक पर किया चाकू से हमला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Angry servant attacked the owner with a knife, died
संभल। बिस्तर न लगाने पर नौकर को डांटना मालिक को भारी पड़ गया। गुस्साए नौकर ने मालिक के सीने पर सब्जी से काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उपचार के दौरान मालिक की मौत हो गई। नौकर पुलिस की हिरासत में है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

सतुपुरा गांव निवासी अमित त्यागी (38) पुत्र प्रेमराज त्यागी ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने घरेलू नौकर को बिस्तर न लगाने पर डांट दिया था। परिजनों का कहना है कि इससे गुस्साए 30 वर्षीय नौकर ने सोते समय अमित त्यागी के सीने पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए अमित त्यागी को परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अमित त्यागी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता का कहना है कि आरोपी नौकर जब बच्चा था, तबसे उनके घर काम कर रहा है। 15 सालों से उनके घर पर ही रहता है। अमित के साथ ही उसका ज्यादा वक्त बीतता था। अमित त्यागी ने घरेलू कामकाज के अलावा खेती और ईंट-भट्ठे की देखभाल की जिम्मेदारी भी उसे दे रखी थी। वारदात से अमित की पत्नी व दो बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े हैं प्रेमराज त्यागी, राजनीतिक लोगों का तांता लगा
संभल। मृतक अमित के पिता प्रेमराज त्यागी सतुपुरा गांव में स्थित जनता इंटर कालेज के पहले प्रधानाचार्य रहे और वर्तमान में प्रबंधक हैं। उनका भाजपा से भी पुराना जुड़ाव है। उनके तीन बेटों में अमित त्यागी सबसे छोटा बेटा था। शुक्रवार को वारदात के समय वह मेरठ गए हुए थे, बाकी परिवार के लोग घर पर ही थे। शनिवार को मुरादाबाद में पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव गांव पहुंचा तो देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने पहुंच कर शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed