{"_id":"66da33e13895163b17007204","slug":"anger-among-lawyers-over-the-murder-of-a-female-advocate-in-kasganj-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-114031-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों में आक्रोश
Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
संभल। कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में संभल के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को नगर के शंकर चौराहे पर जुटे अधिवक्ताओं ने कासगंज में महिला अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी दो... जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही, प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग
संभल। जिला बार एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मिश्र को सौंपा। इसमें कहा है कि महिला अधिवक्ता के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आए दिन हो रहीं इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किया जाए। अधिवक्ताओं को सुरक्षा दी जाए। इस दौरान मोहम्मद नदीम, नईम कुरैशी, कामिल, इकरार हुसैन, पुनीत बाबू, मोहम्मद सलीम, विजय सिंह, राम रईस यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग
संभल। युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने शंकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करके प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। इस बाबत एसडीएम विनय कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रहीं घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अधिवक्ता के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करके सख्त सजा दी जाए। इस दौरान सुआलेहीन रजा, फराज अर्शी, सोनू गुप्ता, इमरान इलाही, कपिल चंद्र, रविराज चाहल, अब्दुल कादिर आदि रहे। (संवाद)