फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Anganwadi workers expressed opposition to teacher recruitment

Sambhal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एजूकेटर भर्ती का जताया विरोध

Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers expressed opposition to teacher recruitment
संभल। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पठन-पाठन के लिए एजूकेटर नियुक्त करने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजूकेटर भर्ती की पहल हुई है। सोमवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग आधार पर भर्ती निकाली गई है। इसको लेकर उन्हें एतराज है। जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका प्रशिक्षित व शिक्षित हैं। पठन-पाठन भी करती हैं। ऐसे में एजूकेटर की नियुक्त क्यों हो रही है। मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक संभव नहीं है, तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार रुपये प्रतिमाह व सहायिका को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। ईपीएफ योजना का लाभ दिया जाए। दस साल की सेवा पूरी करने पर मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत किया जाए। जब तक प्रोन्नति न हो मुख्य सेविका का वेतन दिया जाए। 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। इस दौरान जिला सचिव स्नेहा चौधरी, तनवी, राजबाला, रेखा रानी, देववती, संतोष, सुमन गुप्ता, आभा, मधुवाला, शांति देवी, मंजू देवी, पूनम रानी, रामरती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed