{"_id":"6847419bd28ffa590905ee69","slug":"an-innocent-child-died-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120678-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई रिक्शा की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन
धनारी। खेत से मां के साथ पैदल घर लौटते रहे छह वर्षीय मयंक की सोमवार शाम करीब सात बजे भिरावटी मार्ग पर ई-रिक्शा की चपेट में आकर मौत हो गई। भीड़ ने पुलिस को बुलाकर ई-रिक्शा चालक को उसके सुपुर्द कर दिया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी सुनील कुमार का बेटा मयंक अपनी मां माया देवी के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे खेत से लौट रहा था। रास्ते में धनारी-भिरावटी मार्ग पर सड़क पार करते समय अचानक मयंक की सामने से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर लग गई। चालक के तुरंत ब्रेक लगाने पर ई रिक्शा बच्चे पर गिर गया। जबकि उसमें बैठी सवारियां बाल- बाल बच गई। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने रिक्शा को खड़ा कर उसके नीचे दबे मयंक को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर घायल के परिजन भी आ गए और उन्होंने ई रिक्शा चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन घायल को बहजोई सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद