फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An elderly man was killed after being hit by a pickup truck while crossing the road.

Sambhal News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की पिकअप की टक्कर से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was killed after being hit by a pickup truck while crossing the road.
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी बस स्टैंड के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से रोड क्राॅस करते बुजुर्ग कल्लू (65) की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई निवासी बुजुर्ग कल्लू जो चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट से टेंपो से ग्राम मुड़ेना जाने के लिए धनारी बस स्टैंड पर उतर कर हाईवे पार कर रहे थे। उसी समय अज्ञात पिकअप वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार, घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपचार के लिए वृद्ध को बहजोई सीएचसी भेज दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना के बाद वाहन समेत पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक के परिवार की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed