फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amrit rain for the crops drying up due to heat

गर्मी से सूख रही फसलों के लिए हुई अमृत वर्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Amrit rain for the crops drying up due to heat
नगर में बृहस्पतिवार की सुबह मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी, वहीं गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई है। गर्मी से झुलस रही फसलों के लिए यह अमृतवर्षा साबित हुई।
विज्ञापन

किसान धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर में हुई बारिश से किसान धान की फसल के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए। अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। गन्ना, ज्वार, बाजरा व अन्य सभी फसलों को बारिश से लाभ होगा। सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों के लिए बारिश अमृत बनकर बरसी है। जिले में गन्ना, मेंथा, ज्वार बाजरा, मक्का, टमाटर, भिंडी आदि की फसलेें खेतों में खड़ी हैं। भीषण गर्मी के चलते लो-वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या ने किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया था। नलकूप न चलने से सिंचाई नहीं हो पा रही थी। खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी थी। सबसे अधिक नुकसान मेंथा की फसल को रहा था। किसानों को बारिश की सख्त जरूरत थी। बारिश के अभाव में किसानों ने अभी तक धान की रोपाई का काम भी शुरू नहीं किया था। बृहस्पतिवार की भोर में करीब चार बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर दोपहर दो बजे तक बारिश होती रही।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक जनपद में 18.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश को देखकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। सुबह से ही किसान धान की रोपाई में जुट गए। खेतों को तैयार कर धान की पौध लगाने काम शुरू कर दिया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद का कहना है कि जिले में मानसून की पहली बारिश हुई है। प्री-मानसून में भी बारिश नहीं हुई थी। इस बारिश से वर्तमान में खेतों में खड़ी गन्ना, ज्वार, बाजरा, मक्का, लोभिया व मेंथा की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed