फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Alleged illegal occupation of village society's land, villagers demonstrated

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alleged illegal occupation of village society's land, villagers demonstrated
संभल। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने के विरोध में ग्राम पंचायत पेंतिया के ग्रामीणों में विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जे हटाए जाने की मांग की है। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव पेंतिया के रास्ते वाली जगह पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया है। बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में हरपाल सिंह, परम सिंह, रामचंद्र, भगवान दास, पुष्पेंद्र, सुमित, इंद्रपाल, मिथुन, दीपक, आशानंद, नरेंद्र, मनोहर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed