{"_id":"617067f103490a07621b3f2b","slug":"all-the-accused-who-attacked-the-police-team-the-accountants-of-the-district-badaun-sambhal-news-mbd4068568187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपी जिला बदायूं के लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपी जिला बदायूं के लेखपाल
विज्ञापन
संभल/कुढ़फतेहगढ़। पुलिस टीम पर हमला करने वाले चारों आरोपी लेखपाल के पद पर बदायूं जिले में तैनात हैं। संभल पुलिस ने बदायूं जिला प्रशासन को मामले से अवगत करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मौके से पकड़े गए दो आरोपियों का चालान किया गया। जबकि दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
सोमवार की रात कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खटेटा में पुलिस की टीम पर चार लोगों ने हमला किया था। आरोप है कि यह हमला उस समय किया गया जब पुलिस की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर टोका था। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया था। जिन्होंने अपनी पहचान बदायूं जिले के बिल्सी निवासी विजेंद्र पाल व थाना जरीफनगर के गांव कुंवरपुर निवासी हरिओम के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए आरोपियों की पहचान बिल्सी निवासी ओमवीर व विनोद के रूप में बताई।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बिलसी में तैनात एक अधिकारी के ड्राइवर की लग्न समारोह में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम के बाद शराब पी रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वह चारों लोग लेखपाल के पद पर तैनात हैं। इस घटना में हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुढ़फतेहगढ़ थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि सभी आरोपी लेखपाल के पद पर बदायूं में तैनात हैं। बदायूं जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है और विभागीय कार्रवाई के लिए आग्रह किया है।