फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   alkayda cheif

संभल में फिर छापे मारेगी दिल्ली पुलिस

Sat, 26 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
अलकायदा के इंडिया चीफ मोहम्मद आसिफ के घर को खंगाल कर दिल्ली लौटी दिल्ली पुलिस बहुत जल्द संभल में बड़े पैमाने पर छापामारी की तैयारी में जुटी है। इस बार जफर मसूद और एक अन्य को साथ लेकर उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



आसिफ से पूछताछ में मिली जानकारियों के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने संभल मैँ जड़ें जमा चुके कुछ स्लीपिंग माड्यूल्स पर भी नजरें जमा दी हैं। इंडिया में अलकायदा का सरगना मोहम्मद आसिफ 28 दिसंबर 2015 तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड पर है।
विज्ञापन



स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि आसिफ से पूछताछ में अलकायदा के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां मिल रही हैं लिहाजा उसकी रिमांड बढ़ाने की अर्जी कोर्ट में दी जाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी का कहना है कि मोहम्मद आसिफ के अलावा संभल के कुछ और युवकों के नाम भी उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि स्पेशल सेल ने आसिफ के घर से हुई बरामदगी के बारे में कुछ नहीं बताया है। स्थानीय पुलिस को पूरे आपरेशन से दूर रखा गया था लिहाजा लोकल पुलिस भी इस बारे में अंजान है। आसिफ के परिजनों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने आसिफ के उस घर में तलाशी ली है जहां पर वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये पर रहता था।



तलाशी के दौरान परिजन साथ थे। दिल्ली पुलिस ने घर में कमराें से लेकर छत तक सर्च किया। आसिफ के मामा का कहना है कि पुलिस को आसिफ के घर से कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed