फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After drought, now rain and wind hit the crop

सूखे के बाद फसल पर अब बारिश और हवा की मार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

बारिश के सीजन में अब तक सामान्य से एक तिहाई बारिश हुई है।संभल जिले में जून, जुलाई, अगस्त माह में 500 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।सूखे में जैसे तैसे सिंचाई करके किसानों ने फसल को बचाया है तो मौसम की मार पड़ रही है।

विज्ञापन
After drought, now rain and wind hit the crop
After drought, now rain and wind hit the crop - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

चंदौसी(दुष्यंत कुमार)। बारिश के सीजन में अब तक सामान्य से एक तिहाई बारिश हुई है। सूखे की मार झेल रहे किसानों को अब मौसम कहर बनकर बरस रहा है। बारिश से फसल गिर गई है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश हवा से गिरी धान, उड़द की फसल में ज्यादा नुकसान होगा। वहीं सूखे से जिले में 15 फीसदी से 25 फीसदी तक फसलों में पहले ही नुकसान हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट भी विभाग शासन को भेजा चुका है। मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 3.07 हजार किसान हैं। संभल जिले में जून, जुलाई, अगस्त माह में 500 मिलीमीटर के सापेक्ष मात्र 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शासन भी जिले को सूखा प्रभावित घोषित कर चुका है। सूखे के चलते खरीफ की सभी फसलों में 15 फीसदी तथा गन्ने में 25 फीसदी तक नुकसान है। सर्वे रिपोर्ट भी शासन को जा चुकी है। सूखे में जैसे तैसे सिंचाई करके किसानों ने फसल को बचाया है तो मौसम की मार पड़ रही है। अब बारिश व हवा के कारण खेतों में किसानों की गन्ना, धान, बाजरा की फसल गिर गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि धान की फसल में बाली आ गई है। गिरने से जड़ हिल जाएगी तथा दाने का विकास रुक जाएगा। इसका असर धान के उत्पादन पर पड़ेगा। इसके अलावा उड़द की फसल अधिक प्रभावित होगी। बारिश व हवा के चलते पौधे पर रहा फूल गिर जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा। बारिश और हवा के कारण सबसे अधिक नुकसान उड़द में हो सकता है। गन्ना, बाजरा की फसल भी बारिश से प्रभावित होगी।
विज्ञापन

500 मिलीमीटर मानी जाती है सामान्य बारिश
कृषि अधिकारियों के मुताबिक जून, जुलाई और अगस्त माह के औसत से सूखा क्षेत्र घोषित किया जाता है। जिले में तीन माह में 500 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। जबकि जिले में तीन माह में मात्र 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें जून माह में 19 मिलीमीटर, जुलाई 91 मिलीमीटर व अगस्त माह में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले सभी फसलों में सूखे के कारण करीब 15 फीसदी का नुकसान है। इसकी सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिन किसानों का फसल बीमा है। क्रॉप कटिंग के बाद किसानों को बीमा राशि मिल जाएगी। इस समय बारिश के साथ हवा चलने और फसल के खेत में गिरने से कुछ फसलों को नुकसान हो सकता है।
ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed