फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After brother's death, sister injured in the accident also died

Sambhal News: भाई की मौत के बाद हादसे में घायल बहन ने भी तोड़ा दम

Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
After brother's death, sister injured in the accident also died
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह हुए हादसे में गांव दादपुर निवासी घायल किशोरी पुष्पा (14) ने भी बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसके भाई राजकुमार उर्फ भोला व सहेली की घटना के वक्त ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी भोला उर्फ राजकुमार अपनी बहन पुष्पा और उसकी सहेली अन्नू पुत्री थान सिंह को लेकर सोमवार सुबह सादातबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। उधरनपुर गांव के समीप हाईवे पर उसकी बाइक मोपेड से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए थे। इसी दौरान पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तीनों को कुचल दिया था। हादसे में अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई थी और राजकुमार ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। जबकि पुष्पा का अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। उसकी तबीयत में सुधार न होने पर बुधवार को परिजन उसे मुरादाबाद लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed