फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After a dispute with his brother, the young man hanged himself.

भाई से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his brother, the young man hanged himself.
सरायतरीन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का शव जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव फंदे से उतारकर घर ले गए। जहां पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार 30 वर्षीय युवक का उसके छोटे भाई से किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। जिसके बाद सोमवार की शाम को वह घर से चला गया और रातभर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक खेती किसानी करता था। पत्नी व बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed