फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Admissions for the first semester of BA-BCom will be done till 30th

Sambhal News: बीए-बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर के लिए 30 तक होंगे प्रवेश

Fri, 25 Jul 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 25 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Admissions for the first semester of BA-BCom will be done till 30th
बहजोई (संभल)। बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से तिथि बढ़ाई गई है। अब बीए-बीकॉम में विद्यार्थी 30 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की ओर से बीए व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 30 जुलाई तक तिथि बढ़ाई गई है।महाविद्यालय में बीए, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए जो छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वह 30 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए महाविद्यालय में हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व आधार कार्ड समेत जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ एक फोटो लेकर महाविद्यालय में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed