फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration's bulldozer roared on illegal construction in cold storage

Sambhal News: कोल्ड स्टोरेज में अवैध निर्माण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer roared on illegal construction in cold storage
संभल में आदमपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोर में गैराज तोड़ता बुलडोजर। संवाद - फोटो : samvad
संभल। आदमपुर-संभल मार्ग पर स्थित जुबैर कोल्ड स्टोरेज में अवैध निर्माण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नियत प्राधिकारी एसडीएम की मौजूदगी में कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय व गैराज को ध्वस्त कर दिया। जबकि बाउंड्री वॉल को कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने खुद ही हटा लिया। एसडीएम का कहना है कि नक्शे के विपरीत निर्माण किए जाने पर नियमानुसार अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की गई। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र एसडीएम विकास चंद्र बुधवार की दोपहर करीब 1.45 बजे आदमपुर मार्ग पर स्थित जुबैर कोल्ड स्टोरेज आए। उनके साथ विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस और बुलडोजर था। एसडीएम के निर्देश पर सबसे पहले कोल्ड स्टोर परिसर में कार्यालय के हिस्से को ध्वस्त कराया। इसके बाद बुलडोजर ने कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने गैराज के अगले हिस्से को तोड़ा गया। गैराज में नीचे तीन शटर लगे हुए थे, जिन्हें कोल्ड स्टोरेज मालिक मोहम्मद जुबैर ने मजदूरों से खुलवा लिया। बाउंड्री वॉल भी खुद हटा लिया। कोल्ड स्टोर में बुलडोजर चलने की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आरबीओ एक्ट की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई है। मोहम्मद जुबैर निवासी दीपा सराय द्वारा नक्शे के विपरीत निर्माण कराया गया, जिसमें कोल्ड स्टोर संचालित है। सड़क के मध्य से 45 फीट छोड़कर निर्माण करना था लेकिन 35 फीट ही छोड़ा है। अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र की आख्या 18 जुलाई के अनुसार कार्रवाई शुरू हुई। 23 सितंबर को नियत प्राधिकारी एसडीएम की ओर से आदेश पारित किया गया। जिसके तहत अवैध हिस्से में आने वाले आफिस, गैराज, शेड, बाउंड्री वॉल को खाली करना था। इसके लिए सात दिन का समय दिया गया था लेकिन समयावधि में खाली नहीं किया गया। इसलिए उस हिस्से को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन

0000000

बुलडोजर देख कोल्ड स्टोर मालिक ने निर्माण तोड़ने में लगाए मजदूर
कोल्ड स्टोरेज में अवैध निर्माण पर बुलडोजर से कार्रवाई शुरू हुई। करीब दो घंटे तक बुलडोजर चला। जिसके बाद अधिकारी बुलडोजर लेकर वापस आ गए। जिसके बाद कोल्ड स्टोरेज मालिक मोहम्मद जुबैर ने निर्माण को तोड़ने के लिए मजदूर लगा दिए। करीब दो दर्जन मजदूर निर्माण को तोड़ने में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000

मौके पर जुट गई लोगों की भीड़, शुरू हुई चर्चा
कोल्ड स्टोरेज में बुलडोजर ने निर्माण को तोड़ना शुरू किया तो मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आपस में चर्चा करने करने लगे कि कोल्ड स्टोरेज में किस कारण से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। लोगों ने अपना अंदाजा लगाते हुए भी चर्चा की। इस बीच पुलिस ने भी भीड़ को मौके से हटाने का काम किया। जिसके बाद लोग दूर जाकर खड़े हो गए और देखते रहे। संवाद

0000000

वर्जन-
कोल्ड स्टोरेज में नक्शे के विपरीत निर्माण हुआ था, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू करते हुए आदेश पारित किया गया। कोल्ड स्टोरेज मालिक को निर्माण हटाने के लिए समय भी दिया था, लेकिन उस हिस्से को खाली नहीं किया। जिसके बाद ही कार्रवाई की गई है।
विकास चंद्र, नियत प्राधिकारी एसडीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed