फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration became active against illegal stand, took possession of six buses and five cars, three operators in custody

अवैध स्टैंड के खिलाफ प्रशासन हुआ सक्रिय, छह बसों व पांच कार कब्जे में ली, तीन संचालक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Administration became active against illegal stand, took possession of six buses and five cars, three operators in custody
चंदौसी। मुख्यमंत्री के नगरों में अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंडों को हटाने के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को बहजोई बस स्टैंड, संभल अड्डा, टेंपो स्टैंड, मालगोदाम रोड, बदायूं चुंगी पर बने अवैध अड्डों से वाहनों को हटवाया। प्रशासन ने पांच निजी बस व पांच कार के चालान काटे। बसों व कारों को कब्जे में लेकर मंडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बहजोई बस स्टैंड पर अवैध संचालन करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रशासन की कार्रवाई देख अन्य स्थानों से वाहन लेकर चालक भाग निकले। इससे चालकों में हड़कंप मचा रहा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को नगरों में अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंडों को हटाने के निर्देश दिए। लखनऊ से मौखिक आदेश मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे एसडीएम राजपाल सिंह, एआरटीओ अमरीश कुमार, पीटीओ अबुदीन अहमद, सीओ आलोक कुमार सिद्धू, नगर पालिका ईओ राजकुमार पुलिस बल के साथ बहजोई बस स्टैंड व संभल अड्डा जा पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस प्रशासन देख स्टैंड पर मौजूद लोग सकते में पड़ गए। बहजोई बस स्टैंड पर सड़क किनारे खड़ी छह बसों को प्रशासन ने मंडी समिति पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस कर्मी बसों को मंडी स्थित पुलिस चौकी परिसर में ले गए। बसों का संचालन करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन व पुलिस अमला रेलवे स्टेशन के पास टेंपो स्टैंड पर पहुंचा, मगर इससे पूर्व ही चालक अपने-अपने टेंपो लेकर फरार हो गए। रेलवे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक खड़े ई-रिक्शा चालकों से रेलवे परिसर स्थित स्टैंड पर खड़े करने की बात कही। इसके बाद टीम मालगोदाम रोड स्थित बिजली घर के पास प्राइवेट कार अड्डे पर पहुंची। यहां सड़क किनारे खड़ी पांच कारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मंडी पुलिस चौकी पहुंचाया। इसके बाद प्रशासन बदायूं चुंगी पर पहुंचा। यहां बदायूं, बिसौली से आने वाली प्राइवेट वाहनों को खड़ा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है। शहर के अंदर व बाहर अवैध वाहनों के स्टैंड को खत्म किया जाएगा। अगर कोई वाहनों को ऐसे स्थानों पर खड़ा करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को शहर में चल रहे अवैध ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-------------------
प्रशासन की कार्रवाई मची अफरा-तफरी
चंदौसी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई देख अवैध स्टैंड संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। बहजोई व संभल बस स्टैंड पर हुई कार्रवाई के बाद अन्य स्थानों पर बने स्टैंड व कार स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर रफूचक्कर हो गए।

--------------------
प्रशासन की कार्रवाई से यात्रियों को परेशानी
चंदौसी। अवैध बस स्टैंड पर प्रशासन की कार्रवाई से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि बहजोई व संभल बस स्टैंड दिन भर में हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बृहस्पतिवार को कार्रवाई के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया। इससे यात्रियों अपने गंतव्य पर जाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। प्रशासन की कार्रवाई से टैंपों चालकों में इधर-उधर भाग गए। दिन भर लोग वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed