फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ADM assured the advocates that their problems would be resolved.

Sambhal News: एडीएम ने अधिवक्ताओं को दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
ADM assured the advocates that their problems would be resolved.
संभल में कार्यालय में अ​धिवक्ताओं के साथ वार्ता करते एडीएम प्रदीप वर्मा। संवाद
संभल। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रदीप वर्मा ने संभल बार एसोसिएशन सहित सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक में वार्ता की। इसमें धारा 47 स्टाम्प एक्ट की पत्रावलियों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, धारा 31,32 की पत्रावलियों को दर्ज कराने समेत कई मांगें रखी गईं। अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

एडीएम ने 15 दिन में समस्याओं का हल कराने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। बताते चलें कि अधिवक्ताओं ने समस्याओं को लेकर सोमवार को एडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया था। इसके बाद अधिवक्ताओं से वार्ता की गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रदीप वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी रहे। संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि अविवादित नामांतरण पत्रावलियों को अव्यवहारिक रूप से अदम पैरवी व साक्ष्य के अभाव में निरस्त किया जा रहा है। पत्रावलियों को लेकर विधि अनुसार कार्य किया जाए। शरद चंद्र भारद्वाज ने एसडीएम न्यायालय में धारा 31,32 की पत्रावलियों का जल्द निस्तारण करने, रामपाल सिंह ने सभी न्यायालयों में वाद तुरंत दर्ज कराकर निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तेहसिन रजा जैदी ने कहा कि एसडीएम के पेशकार का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। कागजाें में अनावश्यक कमियां निकाली जाती हैं। प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि धारा 76 की पत्रावलियों में रिपोर्ट लगने के बाद आदेश किए जाने में देरी होती है। अरविंद सिंह ने कहा कि एसडीएम न्यायालय में धारा 116 के वादों को दर्ज नहीं किया जा रहा। खतौनी में अंश गलत होने की बात कहकर देरी की जाती है। रमेश सिंह ने कहा कि एसडीएम न्यायिक द्वारा पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लंबित रखी जाती हैं। राजेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पत्रावलियों में बहस के बाद भी कई महीने तक आदेश पारित नहीं किए जाते। अधिवक्ताओं ने इन समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
00000000000000

15 दिनों में समस्याओं का होगा समाधान : एडीएम
संभल। एडीएम प्रदीप वर्मा ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए 15 दिनों में सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में अधिकारियों को भी समस्याओं के जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए।
000000000000000

वार्ता में यह अधिवक्ता भी रहे
संभल। बैठक में वार्ता के दौरान राजेंद्र सिंह सैनी, रमेश सिंह, सचिन चौहान, माधव मिश्रा, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद जावेद, यावर फराज आदि अधिवक्ता भी रहे। अधिवक्ताओं ने एडीएम को समस्याओं से अवगत कराया। समाधान की मांग की।
000000000000000

क्या बोले अधिवक्ता -
.बैठक में सकारात्मक बात हुई है। एडीएम सभी समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एडीएम से मिलकर अगला कदम उठाएंगे। - रमेश सिंह
0000000000000000

.एडीएम ने अधिवक्ताओं की बात को अच्छे तरीके से सुना। समस्याओं को नोट करके अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्याओं का समाधान 15 दिनों में नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फिर से बैठक करेंगे। -मुस्तेहसिन रजा जैदी
00000000000000000

.वार्ता में आम काश्तकारों की करेक्शन ऑफ पेपर की खतौनी में त्रुटियों की समस्या रखी। पोर्टल को दोबारा खुलवाने की मांग की गई। न्यायालयों में व्यवस्था को लेकर बात हुई। एडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया है। -शरद चंद्र भारद्वाज

------------
.पूर्व में पत्र देकर समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन की बात कही थी। आज वार्ता में एडीएम ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। वार्ता से अभी संतुष्ट हैं। 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो आगामी कदम उठाएंगे। -प्रदीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष संभल बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed