फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   action at overloding,transportation closed

ओवरलोडिंग पर शिकंजा, ट्रांसपोर्ट कारोबार थमा

Fri, 21 Apr 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 21 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
action at overloding,transportation closed
संभल में मुरादाबाद रोड पर सड़क किनारे खाली खड़े ट्रक। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार थम गया है। वर्तमान में 10-15 प्रतिशत ट्रक की चल रहे हैं। संभल की बात करें तो 100 से अधिक ट्रक खड़े हो गए हैं। मंडल की बात करें तो 300-400 ट्रक आफलाइन हैं। इन ट्रकों के मालिक अब दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ ट्रकों के मालिक वेट ऐंड वोच की स्थिति में हैं। इसलिए उनके ट्रक खड़े हो गए हैं। निर्माण इंडस्ट्री पर भी असर आया है। बजरी और बजरफुट के दाम बढ़ गए हैं। बिक्री घट गई है। बाजार में बजरी और बजरफुट के बायर्स न मिलने से तमाम ट्रक आपरेटर्स ने अपने ट्रक खड़े कर दिए हैं। वे फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री पर फिलहाल योगी सरकार का इंपैक्ट है। ओवरलोडिंग पर लगाम लग चुकी है। एंट्री फीस वसूलकर खुलेआम ओवरलोडिंग कराने वाले अफसर सकते में हैं। सरकार का रुख भांपने की कोशिश हो रही है। वहीं ट्रक आपरेटर वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। अधिकतर ट्रक जो उत्तराखंड से 45-50 मीट्रिक बजरी और बजरफुट भरकर लाते थे वे अब 15 टन माल ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक आपरेटर्स ने बताया कि 45-50 मीट्रिक टन बजरफुट 30,000-35,000 रुपये तक में बिक जाता था। इस माल की बिक्री से एक चक्कर में ट्रक को एक चक्कर में तीन से पांच हजार रुपये तक की बचत होती थी और ट्रक का मेंटीनेंस करके कुछ पैसा बचाना आसान हो जाता था। लेकिन जब से ओवरलोडिंग बंद हुई है।

एक ट्रक में 15 टन बजट फुट आ रहा है। इसकी बिक्री 18,000-20,000 में हो रही है। अब इसमें खर्चे निकाल पाना भी कठिन हो गया है। वहीं बजरी बजरफुट के दाम भी बढ़ गए हैं। बिक्री घट गई है. जो बजरफुट फुटकर में 70-75 रुपये क्विंटल बिकता था वह बजरफुट अब 120-125 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे निर्माण लागत बढ़ गई है।


तमाम लोगों ने निर्माण रोक दिए हैं। वे भाव घटने का इंतजार कर रहे हैं जबकि डिमांड घटने से ट्रकों का संचालन प्रभावित हुआ है। संभल से 150 ट्रक रोजना बजरी बजर फुट लाते थे और आसपास के जनपदों में आपूर्ति करते थे जबकि मंडल से 500-600 ट्रक उत्तराखंड से बजरी बजरफुट लाने में लगे थे लेकिन जब से ओवरलोडिंग रोकी गई गई है। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कारोबारी कपिल सिंघल ने कहा कि अभी बजरी बजरफुट महंगे दाम पर बहुत कम लोग खरीद रहे हैं। आने वाले समय में डिमांड निकलेगी तो अंडरलोड ट्रकों को भी औसत लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed