{"_id":"68d45a69454917eec606a9a8","slug":"acid-burnt-teacher-in-critical-condition-police-searching-for-accused-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-127333-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसिड से झुलसी शिक्षिका की हालत गंभीर, आरोपियाें की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसिड से झुलसी शिक्षिका की हालत गंभीर, आरोपियाें की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन
संभल। एसिड हमले में झुलसी निजी इंटर कॉलेज की 22 वर्षीय शिक्षिका की हालत बेहद गंभीर है। चेहरे का रंग बदल गया है और चिकित्सक भी अभी स्थिति को लेकर स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। नखासा थाना प्रभारी रजनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मालूम हो थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी इंटर कॉलेज में 22 वर्षीय युवती शिक्षिका है। वह मंगलवार को घर लौट रही थीं, तभी गांव शरीफपुर को जाने वाले रास्ते पर स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने एसिड से हमला कर दिया। इसमें चेहरा और पेट झुलस गया है। चिकित्सकों के अनुसार 30 प्रतिशत एसिड की चपेट में शरीर आ गया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
00000000000
दो महीने बाद होनी थी शिक्षिका की शादी
एसिड हमले में झुलसी शिक्षिका की शादी दो महीने बाद होनी थी। पड़ोसी गांव के युवक के साथ रिश्ता पक्का हो गया था। अब शादी की खुशियां भी खत्म हो गई हैं। परिजन युवती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।