{"_id":"6a0b777ff85fa2726d0a85c8","slug":"accused-of-extortion-in-the-name-of-x-ray-in-chc-money-demanded-from-two-youths-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129382-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीएचसी में एक्सरे के नाम पर वसूली का आरोप, दो युवकों से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीएचसी में एक्सरे के नाम पर वसूली का आरोप, दो युवकों से मांगे रुपये
Tue, 19 May 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 19 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीएचसी में सोमवार को एक्सरे कराने पहुंचे दो युवकों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। युवकों ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की व्यवस्था होने के बावजूद मरीजों से रुपये मांगना गलत है। कुछ देर तक एक्सरे कक्ष के बाहर भीड़ जुटी रही।
गांव असालतपुर जारई निवासी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को वह सीने में दिक्कत होने पर चंदौसी सीएचसी पहुंचे थे। वहां पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने सीने का एक्सरे लिख दिया। आरोप है कि जब वह एक्सरे कक्ष में पहुंचे तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी ने उनसे 400 रुपये मांगे। विरोध करने पर स्वास्थ्यकर्मी से नोकझोंक हो गई। शोर होने पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
दूसरी ओर बनियाठेर के गांव अकबरपुर चितौरी निवासी वीरपाल ने बताया कि वह परिवार के एक सदस्य का सीने का एक्सरे कराने के लिए सीएचसी पहुंचे तो उनसे स्वास्थ्यकर्मी ने 100 रुपये मांगे। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। अरुण कुमार ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
.....................
सीएचसी में एक्सरे के नाम पर रुपये मांगने का मामला संज्ञान में आया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक